A
क्या भविष्य पहले से ही निर्धारित होता है? क्या रामायण महाभारत पहले से ही लिखा होता है?
कृपया हिंदी में और सही लिखें, अधिकतम सीमा - 300 अक्षर
240 Views
2 Aug 2024
M

9 months ago
संक्षेपतो मयोक्तानि सप्त मन्वन्तराणि ते।
भविष्याण्यथ वक्ष्यामि विष्णोः शक्त्यान्वितानि च॥- श्रीमद् भागवत महापुराण (8.13.7)
यहां पर शुकदेव महामुनी महाराजा परीक्षित को आने वाले सात मन्वंतरों के मनु, सप्तर्षी, देवता तथा इंद्र कौन होंगे इस विषय पर प्रकाश डाल रहे हैं।
अर्थात केवल रामायण, महाभारत अथवा भविष्य पुराण ही नहीं अपितु आने वाले हजारों युगों का भविष्य कैसा होगा, कौन राजा होंगे, कौन इंद्र होंगे, कौन प्रजापति होंगे, कौन सप्त ऋषि होंगे, कौन देवता होंगे आदि सभी का भविष्य पूर्व ही निर्धारित कर दिया जाता है।
समय आने पर भगवान की आज्ञा से भगवान द्वारा नियुक्त विशेष जनों के द्वारा यह गुप्त ज्ञान मानव समाज के कल्याण के लिए प्रदान किया जाता है।