A
कलियुग में जिस कली पुरुष के बारे में कहा गया है, वो वर्तमान में कहां स्थित हैं?
कृपया हिंदी में और सही लिखें, अधिकतम सीमा - 300 अक्षर
52 Views
12 May 2025
श्रीमद्भागवत के पहले स्कंद में महाराज परीक्षित और कलिपुरुष के बीच का संवाद वर्णित है। कलिपुरुष कलियुग का विस्तार करने के लिए महाराज परीक्षित से पाँच स्थान मांगते है।
महाराज उसको पहले, चार स्थान प्रदान करते हैं :
1. जुआ खेलने का स्थान जहां झूठ, छल और धोखा होता है।
2. पशु वध के स्थान जहाँ क्रूरता वास करती है।
3. मध्यापन और नशे के स्थान ।
4. व्यभिचार के स्थान ।
राजा परीक्षित द्वारा प्रदान किये गए चार स्थान कलिपुरुष को बहुत सीमात लगे तो पांचवे स्थान की मांग की।
महाराज ने उनको पांचवा स्थान सोने का प्रदान किया जहाँ लालच और अत्याधिक धन संग्रह विद्यामान रहता है।
वर्तमान में यदि हम ध्यान दें तो कलिपुरुष केवल पाँच स्थानों में सीमित नहीं है, वो हमारे आस-पास हर एक इंसान के मन में भी अपना डेरा बने हुए हैं। झूठ, अपमान, निंदा, चुगली, धोखा, भौतिकवाद - ये सभी कलि के अलग-अलग रूप हैं जो मनुष्य के मन में बैठे हुए हैं।
इसको उत्प्रेरित करती है आज की वर्तमान तकनीक जिसने पूर्ण रूप से हमारे दिमाग को नियंत्रित किया है।